{"product_id":"dafi-ul-bala-hindi","title":"दाफ़िउल बला Dafi-ul-Bala Hindi","description":"\u003cp\u003eलेखक\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eहज़रत मिर्ज़ा ग़ुलाम अहमद क़ादियानी\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eमसीह मौऊद व महदी माहूद अलैहिस्सलाम\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eपुस्तक परिचय\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eदाफ़िउल बला-व-मैयार अहलिलइस्तिफ़ा\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eयह पुस्तक आपने अप्रैल 1902 ई. में प्रकाशित की जबकि पंजाब में ताऊन का बहुत ज़ोर था। इस पुस्तक में ताऊन से संबंधित आप ने उन इल्हामों का वर्णन किया है जिन में ताऊन का संक्रामक रोग फैलने के बारे में भविष्यवाणी थी। और यह भी बताया गया था कि ताऊन संसार में इसलिए आई है कि ख़ुदा के मसीह का न केवल इन्कार किया गया अपितु उसे दुख दिया गया, उसे क़त्ल करने की योजनाएं बनाई गईं, उसका नाम काफ़िर और दज्जाल रखा गया। और पहली किताबों में भविष्यवाणी पाई जाती थी कि मसीह मौऊद के प्रादुर्भाव के समय भयंकर ताऊन पड़ेगी और फ़रमाया कि उसका निश्चित उपचार तो यही है कि इस मसीह को सच्चे हृदय और निष्कपटतापूर्वक स्वीकार किया जाए और अपने जीवनों में एक रूहानी परिवर्तन पैदा किया जाए तथा ख़ुदा को इल्हाम के आधार पर आपने यह घोषणा की -\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\"खुदा तआला बहरहाल जब तक कि ताऊन संसार में रहे यद्यपि सत्तर वर्ष तक रहे क़ादियन को उसकी भयंकर तबाही से सुरक्षित रखेगा।\"\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e(इसी जिल्द का पृष्ठ-238)\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eऔर फ़रमाया -\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\"मेरा यही निशान है कि प्रत्येक विरोधी चाहे वह अमरोहा में रहता है, चाहे अमृतसर में, चाहे देहली में, चाहे कलकत्ता में, चाहे लाहौर में, चाहे गोलड़ा में और चाहे बटाला में यदि वह क़सम खा कर कहेगा कि उसका अमुक स्थान ताऊन से मुक्त रहेगा तो अवश्य वह स्थान ताऊन में ग्रस्त हो जाएगा। क्योंकि उसने ख़ुदा तआला के मुकाबले पर धृष्टता की। (पृष्ठ-238)\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003eपरन्तु किसी विरोधी को ऐसी घोषणा करने का साहस न हुआ और ताऊन का संक्रामक रोग पहली किताबों की भविष्यवाणियों के अनुसार हज़रत मसीह मौऊद अलैहिस्सलाम की सच्चाई का एक ज़बरदस्त निशान सिद्ध हुआ।\u003c\/p\u003e","brand":"AMI Bookstore","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":53975754014995,"sku":"0730","price":3.0,"currency_code":"USD","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0718\/1906\/7667\/files\/Dafi-ul-Bala_Hindi.jpg?v=1774388099","url":"https:\/\/amibookstore.us\/products\/dafi-ul-bala-hindi","provider":"AMI Bookstore","version":"1.0","type":"link"}